एचपीवी टीकाकरण में बहराइच को मिला राज्य स्तरीय सम्मान
बहराइच, जुलाई 16 -- बहराइच,संवाददाता। किशोरी बालिकाओं को सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए चलाए जा रहे एचपीवी टीकाकरण अभियान में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बहराइच जिले को राज्य स्तरीय सम्मान मिला है। यह सम्मान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक, चिकित्सा शिक्षा विभाग की एमडी नेहा शर्मा की मौजूदगी में लखनऊ में आयोजित समारोह में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के हाथों सीडीओ सुनील धनवंता को मिला है। सीडीओ ने कहा कि यह उपलब्धि स्वास्थ्य, शिक्षा, महिला एवं बाल विकास, पंचायती राज विभाग और जिला प्रशासन के समन्वित प्रयासों का नतीजा है। जिले में विद्यालयों, आंगनबाड़ी केंद्रों और समुदाय स्तर पर व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया गया। अभिभावकों की शंकाओं का समाधान कर विशेष सत्रों के माध्यम से किशोरियों तक टीकाकरण की सुविधा पहुंचाई गई।सीएमओ डॉ. संजय कुमार ने बताया कि महिलाओं में ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.