एचपीवी टीकाकरण में पिछड़ा सहारनपुर, 75 फीसदी किशोरियां वंचित
सहारनपुर, अगस्त 24 -- सहारनपुर। सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए फरवरी से चल रहे एचपीवी टीकाकरण अभियान में सहारनपुर की रफ्तार सुस्त बनी हुई है। जिले में 14 वर्ष की 42,846 पात्र किशोरियों को टीका लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, लेकिन अब तक सिर्फ 10,766 किशोरियों का ही टीकाकरण हो सका है। लक्ष्य के मुकाबले करीब 75 प्रतिशत किशोरियां अभी टीके से वंचित हैं। अभियान की धीमी गति को लेकर स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं। एचपीवी वैक्सीन किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए लगाया जा रहा है। इसके बावजूद जिले में बड़ी संख्या में पात्र किशोरियां अभी तक अभियान से नहीं जुड़ सकी हैं। आंकड़ों से साफ है कि टीकाकरण की रफ्तार बढ़ाने के लिए स्वास्थ्य विभाग को और प्रयास करने की जरूरत है। खासकर ऐसे क्षेत्रों में स्थिति चिंताजनक है...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.