एचपीवी टीकाकरण में जिला 29वें स्थान पर
मुजफ्फरपुर, मई 20 -- मुजफ्फरपुर। सर्वाइकल कैंसर से बचाव को लगने वाला एचपीवी वैक्सीन की दूसरी डोज में मुजफ्फरपुर पिछड़ गया है। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक वैक्सीन देने में जिला 29वें स्थान पर है। मुजफ्फरपुर में 20 मई तक पुराने वैक्सीन सर्वावैक की पहली डोज 21 हजार 486 किशोरियों को लगे हैं, जबकि दूसरी डोज 8688 किशोरियों को। जिले में मात्र 41 प्रतिशत किशोरियों को ही दूसरी डोज दी गई है। इसमें राज्य में पहला स्थान शेखपुरा का है। शेखपुरा में 91 प्रतिशत किशोरियों को दूसरी डोज लग चुकी है। वहीं, भोजपुर अंतिम स्थान पर है, यहां सिर्फ 25 प्रतिशत किशोरियों को ही दूसरी डोज लगी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.