खगडि़या, अप्रैल 9 -- खगड़िया । नगर संवाददाता खगड़िया जिला एचपीवी टीकाकरण में सूबे में पहले स्थान पर है।यह बातें सिविल सर्जन डॉ रामेन्द्र कुमार ने गुरुवार को आयोजित अधिकारियों के साथ आयोजित बैठक के दौरान कही। बैठक के दौरान उन्होंने कहा कि यह वैक्सीन 14 से 15 वर्ष की बच्चियों को दी जाती है, जो उन्हें सर्वाइकल (गर्भाशय) कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से बचाने में कारगर है।जिले में यह टीकाकरण कार्यक्रम हर प्रखंड स्तर पर सक्रिय रूप से चलाया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव-गांव जाकर बच्चियों को टीका लगाने और लोगों को जागरूक करने में जुटी है। सिविल सर्जन ने लोगों से अपनी बच्चियों को समय पर टीका जरूर दिलवाएं। यह वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित है और सरकार द्वारा बिल्कुल मुफ्त उपलब्ध कराई जा रही है, जबकि बाजार में इसकी कीमत काफी ज्यादा है। कहा कि बैठक में...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.