भभुआ, अप्रैल 17 -- स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार को लेकर जिला पदाधिकारी ने की समीक्षा बैठक एचपीवी टीकाकरण व टीबी नियंत्रण पर विशेष जोर, अफसरों को निर्देश (पेज चार) भभुआ, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। स्वास्थ्य विभाग की मासिक समीक्ष बैठक जिला पदाधिकारी नितिन कुमार सिंह की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित मां मुंडेश्वरी सभागार में आयोजित की गई। बैठक में सभी प्रखंडों के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक एवं सामुदायिक उत्प्रेरक उपस्थित रहे। बैठक के दौरान संस्थागत प्रसव, टीबी उन्मूलन, प्रसव पूर्व जांच, परिवार नियोजन एवं टीकाकरण कार्यक्रमों की विस्तृत समीक्षा की गई। डीएम ने सभी स्वास्थ्य केंद्रों में साफ-सफाई सुनिश्चित करने, शुद्ध पेयजल की व्यवस्था करने, भीषण गर्मी को देखते हुए ही वार्ड एवं ओपीडी प्रबंधन सुदृढ़ करने का निर्देश दिया गया। यह...