एचपीवी टीकाकरण बढ़ाने पर जोर, आशा कार्यकर्ताओं को दिए निर्देश
रुद्रपुर, मई 18 -- राजेन्द्र तिवारी, सितारगंज। उपजिला चिकित्सालय में एचपीवी टीकाकरण को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। सोमवार को आयोजित बैठक में आशा कार्यकर्ताओं और आशा फैसिलिटेटरों के साथ 14 वर्ष आयु की बालिकाओं में एचपीवी टीकाकरण की प्रगति की समीक्षा की गई। इस दौरान समुदाय स्तर पर जागरूकता बढ़ाकर टीकाकरण कवरेज में वृद्धि करने के निर्देश दिए गए। अधीक्षक डॉ. कुलदीप सिंह यादव ने एचपीवी संक्रमण और टीकाकरण के महत्व की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि एचपीवी एक सामान्य वायरस है, जो मुख्य रूप से त्वचा से त्वचा के संपर्क के माध्यम से फैलता है। यह महिलाओं में सर्वाइकल कैंसर (गर्भाशय ग्रीवा कैंसर) का प्रमुख कारण माना जाता है। उन्होंने बताया कि विश्व स्तर पर लगभग 95 प्रतिशत सर्वाइकल कैंसर के मामलों में एचपीवी संक्रमण की भूमिका पाई गई है। उन्होंने कहा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.