एचपीवी टीकाकरण को लेकर सीएस ने किया जागरुक
साहिबगंज, मई 15 -- राजमहल, प्रतिनिधि। किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाव के प्रति जागरुक करने के उद्देश्य से शहर के प्रोजेक्ट गर्ल्स हाई स्कूल में गुरुवार को सिविल सर्जन डॉक्टर रामदेव पासवान ने छात्राओं को एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) टीकाकरण को लेकर जागरुक किया। उन्होंने छात्राओं को एचपीवी संक्रमण, इसके दुष्प्रभाव और टीकाकरण के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी।स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने बताया कि एचपीवी वायरस महिलाओं में सर्वाइकल कैंसर का प्रमुख कारण है । समय पर टीकाकरण कराने से इस गंभीर बीमारी से प्रभावी सुरक्षा मिलती है। यह टीका पूरी तरह सुरक्षित है किशोरावस्था में लगवाना अधिक लाभकारी होता है। मौके पर अनुमंडल अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. उदय टुडू , स्कूल की प्रधानाध्यापिका रिमा पाठक आदि मौजूद थे। यह भी पढ़ें- छात्रों को एचपीवी टीकाकर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.