एचपीवी टीकाकरण को लेकर घर-घर जागरूकता अभियान चलेगा
नैनीताल, अगस्त 20 -- नैनीताल, संवाददाता। एचपीवी टीकाकरण को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने गुरुवार को अर्बन हेल्थ सेंटर जीबी पंत अस्पताल (रैमजे) नैनीताल में बैठक की। जिसमें स्वास्थ्य कर्मियों को लोगों तक वैक्सीन से जुड़ी प्रमाणिक जानकारी पहुंचाने के निर्देश दिए गए।अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. दीपांकर डेनियल ने कम्युनिटी मोबिलाइजर, ब्लॉक को-ऑर्डिनेटर, एएनएम और आशा फैसिलिटेटरों के साथ बैठक कर अभियान की रूपरेखा पर चर्चा की। कहा कि स्वास्थ्यकर्मी अपने-अपने क्षेत्रों में घर-घर जाकर अभिभावकों और किशोरियों को एचपीवी वैक्सीन के महत्व की जानकारी दें। साथ ही वैक्सीन को लेकर लोगों के मन में मौजूद शंकाओं और भ्रांतियों का समाधान भी किया जाए। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रश्मि पंत ने कहा, कि एचपीवी वैक्सीन को लेकर किसी अफवाह या अपुष्ट जानकारी पर भरोसा न करें। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.