एचपीवी टीकाकरण को लेकर किया जागरूक
बांदा, जून 20 -- नरैनी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में गर्भाशय ग्रीवा के कैंसर की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे एचपीवी टीकाकरण अभियान के तहत 165 बालिकाओं का पंजीकरण कर उन्हें एचपीवी वैक्सीन लगाई गई। सीएचसी अधीक्षक डॉ. विकास यादव ने बताया कि अभियान से पूर्व स्वास्थ्य विभाग की ओर से विभिन्न क्षेत्रों में व्यापक जनजागरूकता कार्यक्रम चलाए गए, जिसके परिणामस्वरूप बड़ी संख्या में अभिभावकों ने अपनी बेटियों का टीकाकरण कराया। उन्होंने बताया कि निजी बाजार में इस वैक्सीन की कीमत पांच हजार से दस हजार रुपये तक हो सकती है, जबकि सरकार इसे पात्र बालिकाओं को निशुल्क उपलब्ध करा रही है। उन्होंने बताया कि यह वैक्सीन उन बालिकाओं को लगाई जा रही है जिन्होंने 14 वर्ष की आयु पूर्ण कर ली है और जिनका 15वां वर्ष चल रहा है। यह भी पढ़ें- गर्भाशय कैंसर से बचाव को आठ सौ किशो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.