महाराजगंज, मार्च 29 -- महराजगंज। स्वास्थ्य विभाग किशोरियां को सर्वाकल कैंसर से बचाने के लिए उन्हें एचपीवी टीकाकरण करेगा। इसके लिए किशोरियों संग उनके अभिभावकों को जागरूक करेगा। गांव की आशा 14 वर्ष से लेकर 15 आयुवर्ग के किशोरियों को चिह्नित कर संबंधित सीएचसी को उपलब्ध कराएंगी।सूची के हिसाब से टीम गांव में पहुंचेगी। किशोरियों और उनके अभिभावकों को एचपीवी से मिलने वाले लाभ के बारे में जानकारी देने के साथ ही उनका टीकाकरण कराने के लिए प्रेरित करेंगे। सीएमओ डॉ. नवनाथ प्रसाद ने बताया कि एचपीवी टीकाकरण के लिए अभिभावकों संग किशोरियों को जागरूक करना जरूरी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.