अलीगढ़, अप्रैल 12 -- (खबर का असर) अलीगढ़, लोकेश शर्मा। बेटियों को सर्वाइकल कैंसर से सुरक्षित करने की दिशा में अब स्कूल सबसे बड़ा माध्यम बनने जा रहे हैं। हिन्दुस्तान समाचार पत्र में मुद्दा उठने के बाद प्रशासन ने एचपीवी टीकाकरण अभियान को नई गति देने के लिए शिक्षा तंत्र को सक्रिय कर दिया है, जिससे हर पात्र बालिका तक यह जीवनरक्षक टीका पहुंच सके।गर्भाशय ग्रीवा (सर्वाइकल) कैंसर से बचाव के लिए चल रहे एचपीवी टीकाकरण अभियान को अब स्कूलों के जरिए तेज किया जाएगा। सीएमओ डॉ. नीरज त्यागी ने अधिकारियों और स्कूल प्रबंधन को पत्र जारी कर इस अभियान में सक्रिय सहयोग की अपील की है। हिन्दुस्तान समाचार पत्र में '41 हजार का लक्ष्य, सिर्फ 40 पर ही अटका अभियान' शीर्षक से इस मुद्दे को उठाया था। प्रशासन ने इसे गंभीरता से लेते हुए व्यापक स्तर पर अभियान चलाने का निर्ण...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.