एचपीवी टीकाकरण के लिए हुई जागरूकता बैठक
प्रतापगढ़ - कुंडा, अगस्त 25 -- प्रतापगढ़। 14 से 15 तक की किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए सीएमओ कार्यालय जागरूकता अभियान चला रहा है। इसी क्रम में मंगलवार को एचपीवी टीकाकरण के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से राजकीय बालिका इंटर कॉलेज प्रतापगढ़ में कार्यशाला और बैठक हुई। बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एएन प्रसाद, जिला विद्यालय निरीक्षक ओमकार राणा, डीपीएम डॉ. आरबी यादव, जिला सहायक प्रतिरक्षण अधिकारी महेश कुमार सिंह, जीजीआईसी की प्रधानाचार्य गीता यादव, डॉ. विंध्याचल सिंह आदि सहित विभिन्न विद्यालयों के प्रतिनिधि और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.