बेगुसराय, अप्रैल 17 -- बखरी, निज संवाददाता। प्रखंड के मध्य विद्यालय राटन में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए चल रहे एचपीवी टीकाकरण अभियान के दौरान दूसरी खुराक लेने के बाद कुछ छात्राओं के बेहोश होने की घटना को स्वास्थ्य विभाग ने गंभीरता से लिया है। मामले की सूचना मिलते ही जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. गोपाल मिश्रा, पीएचसी के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. दीपक कुमार सहित स्वास्थ्य विभाग की टीम राटन गांव पहुंची और पूरे मामले की जांच-पड़ताल की। इसके बाद टीम ने प्रभावित छात्राओं के घर जाकर उनकी स्वास्थ्य स्थिति का भी जायजा लिया। इस दौरान अधिकारियों ने छात्राओं और उनके परिजनों को सर्वाइकल कैंसर तथा उससे बचाव के लिए चलाए जा रहे एचपीवी टीकाकरण अभियान के बारे में विस्तार से जानकारी दी। यह भी पढ़ें- एचपीवी वैक्सीन पूरी तरह है सुरक्षित: सिविल सर्जन उन्हो...