हाथरस, अप्रैल 4 -- हाथरस। महिला और युवतियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाव हेतु लगाए जाने वाले एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) टीकाकरण अभियान का शनिवार को उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष बबीता सिंह चौहान ने फीता काटकर शहर के जिला महिला चिकित्सालय में शुभारंभ किया। साथ ही उन्होंने अस्पताल में मनाए जाने वाले कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम में भी भाग लिया। बेटी को जन्म देने वाली मां और उनके परिजनों को मिठाई व अन्य गिफ्ट देकर सम्मानित किया। महिला आयोग की प्रदेश अध्यक्ष ने वैक्सीन लगवाने आई बच्चियों से मुलाकात की और टीकाकरण के बाद उन्होंने प्रमाण पत्र दिया। उन्होंने किशोरियों के अभिभावकों से अपनी बच्चियों को यह वैक्सीन लगवाने की अपील की। वैक्सीन के लाभ और सरकार की अन्य जनहितकारी योजनाओं के बारे में भी जानकारी दी।इस मौके पर सीएमओ डॉ. राजीव रॉय ने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.