फरीदाबाद, फरवरी 28 -- फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। जिले में सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम के लिए तीन माह का विशेष एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) टीकाकरण अभियान की शुरुआत बीके सिविल अस्पताल से की गई। एनआईटी विधायक सतीश फागना ने मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उनके साथ मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. जयंत आहूजा और टीकाकरण अधिकारी डॉ. रचना उपस्थित रहीं। विधायक फागना ने कहा कि यह अभियान किशोरियों के स्वास्थ्य सुरक्षा की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने अभिभावकों से पात्र बालिकाओं का समय पर टीकाकरण कराने की अपील की। सीएमओ डॉ. आहूजा ने बताया कि 14 वर्ष पूर्ण कर चुकी और 15 वर्ष से कम आयु की बालिकाओं को सिंगल डोज वैक्सीन निःशुल्क दी जा रही है। पंजीकरण पूरी तरह डिजिटल है और ओटीपी सत्यापन के बाद प्रमाण पत्र तुरंत जारी किया जाएगा। टीकाकरण...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.