एचपीवी टीकाकरण अभियान में मैनपुरी को मिला मंडल में प्रथम स्थान
मैनपुरी, अगस्त 23 -- जनपद में संचालित एचपीवी टीकाकरण अभियान में मैनपुरी ने उत्कृष्ट उपलब्धि हासिल करते हुए आगरा मंडल में प्रथम स्थान तथा प्रदेश में चौथा स्थान प्राप्त किया है। दिनांक 22 अगस्त 2026 तक जनपद में निर्धारित 22,592 के लक्ष्य के सापेक्ष 21,898 लाभार्थियों का टीकाकरण किया जा चुका है, जिससे 96.93 प्रतिशत कवरेज प्राप्त हुआ है। सीएमओ डा. आरसी गुप्ता ने बताया कि जनपद में एचपीवी टीकाकरण अभियान को सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ मिशन मोड में संचालित किया जा रहा है। यह उपलब्धि डीएम डा. इंद्रमणि त्रिपाठी के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग के साथ-साथ शिक्षा विभाग, आईसीडीएस विभाग, पंचायती राज विभाग वह अन्य विभागों के सहयोग से प्राप्त हुई। लाभार्थियों को जागरूक करने तथा टीकाकरण सत्रों की नियमित निगरानी के परिणामस्वरूप मैनपुरी ने मंडल में प्रथम स्थान...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.