हरदोई, जुलाई 15 -- कल्याणमल। जनपद में चल रहे एचपीवी टीकाकरण अभियान को गति मिली है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्रस्तावित 380 सत्रों में से 373 सत्र सफलतापूर्वक आयोजित किए गए, जिनमें 1,142 पात्र बालिकाओं का टीकाकरण किया गया। अभियान में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कोथावां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ने 118 लाभार्थियों का टीकाकरण कर जनपद में पहला स्थान हासिल किया। इसके बाद बिलग्राम सीएचसी में 116, संडीला में 77, टड़ियावां में 76, हरियावां में 75, भरावन में 72, हरपालपुर में 71, बेहंदर में 68, अहिरोरी में 65 तथा संडी सीएचसी में 59 लाभार्थियों का टीकाकरण किया गया। जिला महिला अस्पताल में एक, बावन सीएचसी में चार तथा शाहाबाद सीएचसी में 33 लाभार्थियों का टीकाकरण दर्ज किया गया। अधिकांश स्वास्थ्य केंद्रों ने अपने निर्धारित सत्र पूरे कर लिए हैं, जब...