कटिहार, अप्रैल 12 -- बारसोई निज प्रतिनिधि बारसोई प्रखंड कार्यालय में शनिवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी चंदन प्रसाद की अध्यक्षता में अनुमंडल अस्पताल उपाधीक्षक,चिकित्सक, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी,और आशा फैसिलिटेटरों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में सर्वाइकल कैंसर से किशोरियों को सुरक्षित रखने के उद्देश्य से चल रहे एचपीवी टीकाकरण अभियान की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई और स्वास्थ्यकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। प्रथम चरण में लगभग 1500 छात्राओं का सफलतापूर्वक टीकाकरण किया जा चुका है, जबकि द्वितीय चरण में 196 छात्राओं को दूसरा डोज दिया जा चुका है। शेष छात्राओं के लिए अभियान निरंतर जारी है। सरकार द्वारा एक नया एचपीवी टीका गार्डासिल भी उपलब्ध कराया गया है, जो 14 से 15 वर्ष की किशोरियों को सिंगल डोज के रूप में दिया जा रहा है। अ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.