बदायूं, अप्रैल 10 -- बिल्सी। नगर के भूदेवी वार्ष्णेय इंटर कॉलेज की 14 वर्ष से 15 वर्ष तीन माह की छात्राओं के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) टीकाकरण अभियान चलाया गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने छात्राओं का विधिवत टीकाकरण कर उन्हें स्वास्थ्य सुरक्षा प्रदान की। अभियान के दौरान स्वास्थ्य कर्मियों ने छात्राओं को बताया कि यह टीका भविष्य में सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों से बचाव के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। टीकाकरण को लेकर छात्राओं में भारी उत्साह दिखा और उन्होंने अन्य अभिभावकों से भी अपनी बेटियों का टीकाकरण कराने की अपील की। इस अवसर पर चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार गुप्ता, डॉ. जयश्री शर्मा एवं अन्य स्वास्थ्य स्टाफ मौजूद रहा। कार्यक्रम का समापन छात्राओं द्वारा समाज में जागरूकता फैलाने के संकल्प के साथ हुआ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.