बांका, मार्च 1 -- बांका, निज प्रतिनिधि। शनिवार को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) टीकाकरण अभियान का शुभारंभ किया गया। इस महत्वपूर्ण जनस्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत पूरे देश में 14 से 15 वर्ष आयु वर्ग की बालिकाओं को एचपीवी वैक्सीन लगाई जाएगी, जिससे सर्वाइकल (गर्भाशय ग्रीवा) कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से बचाव सुनिश्चित किया जा सके। इसी क्रम में बांका जिला में भी टीकाकरण अभियान की शुरुआत की गई। सदर अस्पताल परिसर में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता सिविल सर्जन डॉ. जितेंद्र सिंह ने की। इस अवसर पर सदर अस्पताल के उपाधीक्षक, प्रभारी जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी, कार्यक्रम पदाधिकारी, जिला अनुश्रवण एवं मूल्यांकन पदाधिकारी, अस्पताल प्रबंधक सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे। सिविल सर्जन ने बताया कि ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.