फरीदाबाद, फरवरी 26 -- फरीदाबाद। जिले में एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) टीकाकरण अभियान का शुभारंभ 28 फरवरी से किया जा रहा है, जोकि 31 मई तक जारी रहेगा। यह यह टीका किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर (गर्भाशय ग्रीवा के कैंसर) से बचाव हेतु लगाया जाएगा। इस अभियान के अंतर्गत गार्डासिल-4 वैक्सीन लगाई जा रही है, जो एचपीवी संक्रमण से प्रभावी सुरक्षा प्रदान करती है।यह अभियान विशेष रूप से उन बालिकाओं के लिए है जिन्होंने पिछले वर्ष एक मार्च के बाद 14 वर्ष की आयु पूर्ण की है तथा 28 फरवरी तक 15 वर्ष की आयु पूर्ण नहीं की है। इस अभियान के तहत जिले में कुल 19057 पात्र बालिकाओं को टीकाकरण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। जिला स्वास्थ्य विभाग द्वारा पात्र बालिकाओं का हेड काउंट सर्वे पूर्ण कर लिया गया है तथा विद्यालयों एवं आंगनवाड़ी केंद्रों के माध्यम से लाभार्थिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.