हाजीपुर, अप्रैल 29 -- हाजीपुर । एक प्रतिनिधि वैशाली जिले में सर्वाइकल कैंसर से बचाव को लेकर गार्डासिल वैक्सीन से टीकाकरण अभियान जारी है।

टीकाकरण का विवरण डीएम वर्षा सिंह के दिशा-निर्देशन में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए एचपीवी टीकाकरण प्रभावित रूप से संचालित किया जा रहा है। टीकाकरण के योग्य 14 वर्ष आयु वर्ग व 15 वर्ष आयु वर्ग से कम बालिकाओं को लक्षित कर चलाए जा रहे हैं। इस विशेष अभियान में जिला सूबे में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। जिला पदाधिकारी वर्षा सिंह ने बताया कि जिले में अब तक 18 हजार 662 बालिकाओं का सफलता पूर्वक एचपीवी टीकाकरण किया जा चुका है, तो राज्य में सर्वाधिक है। यह उपलब्धि जिला प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग, आंगनबाड़ी कर्मियों, जीविका दीदियों तथा जन सहयोग से समन्वित प्रयास का परिणाम बताया गया है।

टीकाकरण की सु...