धनबाद, मार्च 3 -- मारवाड़ी युवा मंच झरिया शाखा की ओर से सोमवार को मातृ सदन झरिया व अस्पी चैरिटेबल ट्रस्ट के सहयोग से महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण हेतु निःशुल्क एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) जांच शिविर लगाया गया। इसमें 28 महिलाओं का एचपीवी जांच की गई। शिविर गर्भाशय ग्रीवा कैंसर की जांच एवं रोकथाम के उद्देश्य से लगाया गया था। कार्यक्रम के अंतर्गत 30 वर्ष से अधिक आयु की विवाहित महिलाओं के लिए निःशुल्क स्क्रीनिंग की व्यवस्था की गई थी। ज्ञातव्य है कि एचपीवी संक्रमण के पांच से आठ वर्ष बाद यह गर्भाशय ग्रीवा कैंसर का रूप ले सकता है। अतः समय पर जांच कराना अत्यंत आवश्यक है। शिविर में बतौर मुख्य अतिथि मारवाड़ी सम्मेलन झरिया के अध्यक्ष राजकुमार अग्रवाल, विशिष्ट अतिथि डॉ. कृष्णा अग्रवाल, शाखा अध्यक्ष डॉ. मनीष शर्मा, कार्यक्रम संयोजक मयंक केजरीवाल, पू...