एचपीवी के टीके की स्थिति शून्य, तीन एमओआइसी को नोटिस
बस्ती, मई 12 -- बस्ती, निज संवाददाता। सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए लगने वाले एचपीवी टीके की प्रगति ठीक नहीं होने पर जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. एके चौधरी ने नाराजगी जताई है। यह भी पढ़ें- 'पिंक डे' पर 31 किशोरियों को टीका लगाया टीकाकरण में तेजी लाने के निर्देश सोमवार को सल्टौआ, रुधौली और साऊंघाट ब्लॉक के पोर्टल पर एक भी टीकाकरण नहीं दिखने पर एमओआइसी को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। टीकाकरण में तेजी लाने के निर्देश भी दिए गए है। सल्टौआ पीएचसी का निरीक्षण करने पहुंचे जिला प्रतिरक्षण अधिकारी ने यहां एएनएम व आशा संगिनी के साथ बैठक किया। ब्लाक से प्रत्येक दिन 50 किशोरियों को टीका लगवाने के लिए एएनएम व आशा कार्यकर्ता को निर्देशित किया। कहा कि एक सब सेंटर से कम से कम दो बेटियों को जागरूक कर उन्हें सीएचसी पर भेजा जाए, जहां उन्हें टीका लग सके।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.