पूर्णिया, मई 12 -- धमदाहा, एक संवाददाता। धमदाहा प्रखंड में एचपीवी एवं गार्डासिल वैक्सीन अभियान की प्रगति को लेकर अनुमंडल पदाधिकारी अनुपम की अध्यक्षता में समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक धमदाहा सभा कक्ष में हुई, जिसमें अस्पताल प्रभारी उपाधीक्षक डॉ. नेहा भारती, डॉ. मनोज कुमार सहित अन्य चिकित्सक उपस्थित रहे। बैठक के दौरान एसडीओ ने सभी सीएचओ एवं एएनएम से अब तक लगाए गए एचपीवी एवं गार्डासिल वैक्सीन के लक्ष्य एवं उपलब्धि की बिंदुवार समीक्षा की। उन्होंने पूर्व में दिए गए दिशा-निर्देशों के अनुरूप कार्यों की प्रगति की जानकारी प्राप्त करते हुए अभियान में तेजी लाने का निर्देश दिया। अस्पताल सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार धमदाहा प्रखंड की 20 पंचायतों एवं दोनों नगर पंचायतों में प्रथम चरण के तहत चिन्हित 1370 किशोरियों में से 1361 किशोरियों को एचपी...