एचपीभी वैक्सीनेशन में तोरपा दूसरे स्थान पर, मिला प्रशस्ति पत्र
रांची, मई 8 -- तोरपा, प्रतिनिधि। एचपीभी वैक्सीनेशन में उत्कृष्ट कार्य के लिए तोरपा रेफरल अस्पताल को जिला में दूसरा स्थान प्राप्त हुआ है। शुक्रवार को समाहरणालय में आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया ने प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अनुमिता रानी को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर उपायुक्त ने वैक्सीनेशन अभियान में बेहतर प्रदर्शन के लिए अस्पताल की टीम की सराहना की और आगे भी इसी तरह कार्य करने की प्रेरणा दी। इस दौरान डीडीसी आलोक शिकारी कच्छप, सिविल सर्जन डॉ ललित रंजन पाठक सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- एचपीभी वैक्सीनेशन में तोरपा दूसरे स्थान पर, मिला प्रशस्ति पत्र
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.