सिमडेगा, मार्च 30 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। सदर अस्पताल परिसर स्थित एमसीएच भवन में सोमवार को एचपीभी टीकाकरण कार्यक्रम का शुभारंभ डीसी कंचन सिंह ने किया। मौके पर उन्होंने तीन बच्चियों को एचपीभी का टीका दिलवाया तथा उन्हें टीकाकरण से संबंधित प्रमाण पत्र भी प्रदान किया। मौके पर डीसी ने कहा कि एचपीभी टीका पूरी तरह सुरक्षित है और यह सर्वाइकल कैंसर से बचाव का प्रभावी माध्यम है। उन्होंने अभिभावकों से भी अपील की कि वे अपनी बेटियों को इस टीकाकरण के प्रति जागरूक करें और बिना किसी भय के उन्हें टीका दिलाएं। उन्होंने बच्चियों को समझाया कि टीका लेने में घबराने की आवश्यकता नहीं है। टीकाकरण के बाद निर्धारित प्रक्रिया के तहत बच्चियों को कुछ समय के लिए वेटिंग एरिया में बैठाया गया। जहां उनकी निगरानी की गई तथा उन्हें हल्का नाश्ता एवं पेय पदार्थ भी उपलब्ध कराया ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.