रुडकी, मार्च 2 -- रुड़की, संवाददाता। एचडीएफसी बैंक की पहल पर रोडवेज परिसर के सौंदर्यीकरण का कार्य सोमवार से शुरू हो गया है। हाल ही में संस्थान ने विभागीय अधिकारियों से अनुमति लेकर इस कार्य का जिम्मा उठाया था, जिसके बाद तेजी से काम प्रारंभ कर दिया गया। रोडवेज परिसर की जर्जर हो चुकी भवन संरचना की मरम्मत की जा रही है। बाहरी दीवारों पर पहले सीमेंट प्लास्टर कराया जा रहा है, उसके बाद आकर्षक रंग-रोगन किया जाएगा, ताकि वर्षों से फीकी पड़ चुकी इमारत को नया रूप मिल सके। परिसर की दीवारों पर साफ-सफाई के साथ समतलीकरण का कार्य भी जारी है। इसके अलावा यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए आधुनिक टॉयलेट का निर्माण भी एचडीएफसी संस्थान की ओर से कराया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.