वाराणसी, मार्च 12 -- वाराणसी। आपके पास यदि स्कूल-कॉलेज की पुरानी किताबें हैं तो एचडीएफसी बैंक की नजदीकी शाखाओं पर दे सकते हैं। इनका उपयोग अगले सत्र में जरूरतमंद विद्यार्थी कर सकेंगे। एचडीएफसी बैंक की ओर से गुरुवार को किताबों का कारवां पुस्तक दान अभियान का शुभारंभ किया गया। रथयात्रा स्थित शाखा में सामाजिक पहल के रूप में श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर में एसडीएम शंभु शरण ने इसका शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा समाज के विकास की आधारशिला है और पुस्तकें ज्ञान का सशक्त माध्यम। आमलोगों से अपील है कि इस अभियान में सक्रिय रूप से हिस्सा लें और पुस्तकों का दान करें। जिससे जरूरतमंद और वंचित विद्यार्थियों को शिक्षा के बेहतर अवसर प्राप्त हो सकें। बैंक के जोनल हेड मनीष टंडन ने कहा कि शहर की 15 शाखाओं में प्राथमिक से उच्च शिक्षा तक की पुस्तकें दान की जा सक...