नई दिल्ली, जून 17 -- मुंबई। एचडीएफसी बैंक ने वरीय असुरक्षित बॉन्ड जारी कर 75 करोड़ डॉलर की पूंजी जुटाई है। डॉलर में ये बॉन्ड गफ्टि-सिटी स्थित इंडिया इंटरनेशनल एक्सचेंज और एनएसई आईएफएससी के जरिये जारी 16 जून को जारी किए गए। इन्हें मूडीज से बीएए3 और एसएंडपी से बीबीबी रेटिंग मिलने की उम्मीद है। इस राशि का इस्तेमाल बैंक अपने मुख्य कारोबार के विस्तार के लिए करेगा। पांच साल के इन बॉन्ड का आवंटन 24 जून को किया जाएगा और इनकी मियाद 24 जून 2031 को पूरी होगी। इन पर ब्याज की छमाही दर 5.07 प्रतिशत होगी। इन्हें मियाद पूरी होने पर ही भुनाया जा सकेगा। यह भी पढ़ें- एचडीएफसी बैंक ने बॉन्ड से 75 करोड़ डॉलर जुटाए यह भी पढ़ें- RBI ने यंग प्रोफेशनल्स के लिए निकाली भर्ती, 1.5 लाख होगी सैलरी; कैसे करें आवेदन

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...