लखीमपुरखीरी, अप्रैल 10 -- गोला गोकर्णनाथ। पिछले दो दिनों से शहर की एचडीएफसी बैंक शाखा में सिस्टम खराब होने से सभी बैंकिंग सुविधाएं ठप पड़ी हैं। बैंक के लोग सर्वर में आई तकनीकी खराबी बता रहे हैं जिस कारण ग्राहक न तो नकद जमा कर पा रहे हैं और न ही पैसे निकाल पा रहे हैं, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बैंक पहुंचे ग्राहकों का कहना है कि उन्हें बिना काम के वापस लौटना पड़ रहा है। खासकर व्यापारियों और दैनिक लेनदेन करने वाले लोगों को इससे अधिक दिक्कत हो रही है। बैंक अधिकारियों के अनुसार सर्वर में तकनीकी खराबी आ गई है, जिसे ठीक करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि समस्या को जल्द ही दूर कर सेवाएं सामान्य कर दी जाएंगी। ग्राहकों ने जल्द से जल्द व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की है, ताकि उन्हें राहत मिल सके।
हिंदी हिन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.