छपरा, मार्च 20 -- दिघवारा, निसं। खुद को एचडीएफसी बैंक का कर्मी बताकर थाना क्षेत्र में एक अपराधी द्वारा स्कार्पियो चालक को नशीला पदार्थ खिलाकर वाहन लूट की घटना को अंजाम देने का शुक्रवार को मामला सामने आया है। अपराधी स्कार्पियो रिजर्व कर चालक को बेहोश कर दिघवारा थाना क्षेत्र के 17 नंबर ढाला के पास उतारकर वाहन व मोबाइल लेकर फरार हो गया। इस संबंध में स्कॉर्पियो चालक पटना के बिहटा थाना क्षेत्र के देवकुली गांव निवासी हरेन्द्र प्रसाद के पुत्र विक्की कुमार के बयान पर दिघवारा थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। दर्ज प्राथमिकी में विक्की कुमार ने बताया कि 17 मार्च को बिहटा रेलवे स्टेशन के पास से एक अज्ञात व्यक्ति ने खुद को एचडीएफसी बैंक का कर्मी बताकर डोरीगंज जाने के लिए स्कॉर्पियो रिजर्व किया। रास्ते में उसने चालक को नशीला पदार्थ खिलाकर बेहोश कर दिय...