एचटेट के लिए परीक्षा केंद्रों में वीडियोग्राफी की जाएगी
फरीदाबाद, जून 26 -- पलवल, अजित कुमार। हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा (एचटेट) को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और नकल रहित कराने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। परीक्षा के सफल आयोजन को लेकर उपायुक्त डॉ. जयेंद्र सिंह छिल्लर ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं। परीक्षा केंद्रों में वीडियोग्राफी की जाएगी। एचटेट परीक्षा हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी की ओर से चार और पांच जुलाई को आयोजित की जाएगी। परीक्षा के लिए पलवल जिले में कुल 12 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा के सफल संचालन के लिए अतिरिक्त उपायुक्त उत्सव आनंद को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी परीक्षा केंद्रों का पहले से निरीक्षण कर वहां उपलब्ध सुविधाओं की जांच की जाए। यह भी पढ़ें- टीईटी परीक्षा को निष्पक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.