फरीदाबाद, जुलाई 11 -- नूंह, अभिषेक शर्मा। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा की आंसर की जारी करने के बाद अभ्यर्थियों ने सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि आंसर की में एक नहीं अनेक प्रश्न गलत दिए हैं। यहां तक कि कुछ अभ्यर्थियों के तो आधे से ज्यादा उत्तर गलत दिए गए हैं। इस मामले में नूंह जिले के अभ्यर्थियों का एक दल स्थानीय विधायक चौधरी आफताब अहमद से मिला और एक मांग पत्र सौंपकर न्याय की गुहार लगाई है।

अभ्यर्थियों की मांगें अभ्यर्थियों ने विधायक आफताब अहमद को सौंपे पत्र में आरोप लगाया कि हाल ही में 4 और 5 जुलाई को हुए पीजीटी और टीजीटी परीक्षाओं में सेट बी, सी , डी की उत्तर कुंजी सही नहीं है उन्होंने सभी सेटों के पुनरीक्षण की मांग की है। हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा लेवल 2 में कुछ बिल्कुल गलत सवाल पूछे गए हैं...