कानपुर, फरवरी 28 -- पुखरायां, संवाददाता।भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के चौरा रेलवे स्टेशन के निकट विद्युत एचटी लाइन में चढ़ने पर युवक झुलस गया। अन्य विद्युत कर्मचारी उसे सीएचसी लेकर आए। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कालेज अकबरपुर रेफर किया गया। टेक्नीशियन आदिल ने बताया कि चौरा स्टेशन के निकट रेलवे लाइन में मेंटीनेंस का कार्य चल रहा है। शुक्रवार को जिला जालौन उरई के रामगढ़ के पैंतीस वर्षीय बिपिन कुमार चौरा के रेलवे स्टेशन के निकट रेलवे लाइन में ठेकेदार के अंडर में काम करते समय विद्युत एचटी लाइन में चढ़ गया और करंट की चपेट में आने से गिरकर घायल हो गया। हेल्पर आदेश सहित अन्य कर्मचारी उसे लेकर सीएचसी आए, जहां पर ड्यूटी में तैनात डा. गोविन्द प्रसाद ने प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कालेज अकबरपुर रेफर कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.