हमीरपुर, मार्च 27 -- हमीरपुर। सरीला तहसील के मनकहरी गांव में हाईटेंशन विद्युत लाइन के पोल से निकली चिंगारी दो बीघा में खड़ी फसल जलकर खाक हो गई। राजस्व विभाग की टीम ने नुकसान का जायजा लिया। किसान की करीब 60 हजार रुपए की क्षति हुई है। मनकहरी गांव निवासी किसान राधाचरण ने बताया कि उसके खेत की मेढ़ से हाईटेंशन विद्युत लाइन निकली है। जिसके तार जमीन को छू रहे हैं और आए दिन चिंगारी निकलती रहती है। शुक्रवार दोपहर अचानक पोल से स्पार्किंग होने के कारण चिंगारी खेत में सूखी खड़ी गेहूं की फसल पर गिर गई, जिससे फसल में आग लग गई। जब तक लोग कुछ समझ पाते, तब तक आग ने पूरे खेत को चपेट में ले लिया और देखते ही देखते सारी फसल जलकर राख हो गई। उन्होंने बताया कि दो बीघे में गेहूं की फसल लगी थी जो कि जलकर राख हो गई है। किसान ने साठ हजार से भी अधिक का नुकसान होने का दा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.