उरई, अप्रैल 8 -- जालौन।संवाददाता उरई जालौन मार्ग पर संकटमोचन वीर बालाजी हनुमान मंदिर पर पीपल का पेड़, तहसील मार्ग पर तहसील परिसर में और कांजी हाउस के सामने जिला पंचायत की जमीन पर, इसी मार्ग टायलेट के बगल में पेड़ खड़े है। पेड़ के पास से ही 11 हजार की हाईटेंशन लाइन निकली है। बरसात में पेड़ की टहनियां बड़ी हो गयी है। टहनियों के बढने के कारण हाईटेंशन लाइन टहनियों के बीच में आ गई है। टहनियों के बीच से निकली हाईटेंशन लाइन पेड़ की टहनियों से टकरा रही है। कई बार बारिश के चलते पेड़ गीला होना व हवा चलने पर इसके लहराने से हाई टेंशन लाइन से करंट भी आने लगता है। ऐसे में सुरक्षा की दृष्टि से बुधवार को बिजली विभाग की टीम ने सहावनाका फीडर की बिजली बंद करके इस फीडर के रास्ते में आने वाले पेड़ों की टहनियों को कटवा दिया है। पेड़ की टहनियों के कटने के बाद आसपास के दु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.