एचटी लाइन से झुलसे युवक की इलाज के दौरान मौत
गोरखपुर, जून 28 -- भटहट, हिन्दुस्तान संवाद। गुलरिहा थाना क्षेत्र के बरगदही गांव में मोहर्रम के ताजिया जुलूस के दौरान हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर झुलसे सलमान (30) की रविवार सुबह मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत हो गई। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।बताया गया कि 10वीं मोहर्रम को पंवरिया टोला से ताजिया जुलूस निकाला जा रहा था। गांव के बाहर सड़क के ऊपर से गुजर रही एचटी लाइन से झंडे का स्टील पाइप छू गया, जिससे उसमें करंट दौड़ गया और सलमान गंभीर रूप से झुलस गया। उसे पहले सीएचसी भटहट और फिर बीआरडी मेडिकल कॉलेज भेजा गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।ग्रामीणों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि एचटी लाइन लंबे समय से नीचे लटक रही थी और उसे ऊंचा करने के लिए एक वर्ष पहले खंभा भी लगाया गया था, लेकिन काम पूरा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.