एचटी लाइन में फाल्ट आने से 16 घंटे ब्लैक आउट
फतेहपुर, जून 25 -- खखरेरू। कभी अघोषित कटौती तो कभी आने वाली फाल्ट के कारण क्षेत्र के कनपुरवा उपकेंद्र की बिजली आपूर्ति बाधित होने के कारण उपभोक्ताओं को खासी परेशानियां उठानी पड़ रही हैं। गुरुवार को एचटी लाइन में आने वाली फाल्ट के चलते करीब 16 घंटे ब्लैक आउट रहा। नतीजतन उपभोक्ताओं को पीने के पानी की समस्याओं का सामना करना पड़ा। कनपुरवा उपकेंद्र को आने वाली 33 हजार की एचटी लाइन में खागा के पास फाल्ट आ गई थी। जिससे इस उपकेंद्र से पोषित होने वाले धाता, कोट, विश्व बैंक, ऐराना, नया खखरेरू फीडर की आपूर्ति बाधित हो गई। जिससे इन फीडरों से लाभांवित होने वाले 15 हजार के करीब उपभोक्ताओं को परेशानियों का सामना करना पड़ा। उपभोक्ता कल्लू मिश्रा, अफजल वारसी, लवकुश शुक्ला, दिनेश कुमार, शंकर शुक्ला, नईम उल्ला खान व उजैर खान ने बताया कि सुबह पांच बजे से आपूर्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.