एचटी लाइन में दौड़ा करंट, काम कर रहा लाइनमैन झुलसा
हमीरपुर, अगस्त 24 -- हमीरपुर, संवाददाता। सरीला तहसील के ममना विद्युत सब स्टेशन के धौहल फीडर क्षेत्र के पीली के डेरा में सोमवार दोपहर 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन पर काम कर रहा अकुशल लाइनमैन करंट की चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गया। पोल से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे सीएचसी ले गए, जहां से मेडिकल कॉलेज उरई रेफर और फिर वहां से कानपुर रेफर किया गया है। लाइनमैन शटडाउन लेकर काम कर रहा था, लेकिन काम के बीच ही लाइन में करंट दौड़ गया। थाना जलालपुर के पुरैनी गांव निवासी 30 वर्षीय लाइनमैन पवन प्रजापति के चाचा रमेश ने बताया कि पवन पीली के डेरा में ट्रांसफार्मर का जंफर जोड़ने के लिए पोल पर चढ़ा था। काम शुरू करने से पहले शटडाउन लिया गया था। चाचा के अनुसार शटडाउन लाइनमैन राजेंद्र शुक्ल ने लिया था। पवन के पोल पर चढ़कर काम करने के दौरान बिज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.