कन्नौज, अप्रैल 5 -- छिबरामऊ, संवाददाता। आंधी तूफान से सौरिख व सकरावा बिजली उपकेंद्र को जोड़ने वाली 33 हजार वोल्ट की लाइन एक सप्ताह में तीसरी बार ब्रेकडाउन हो गई। इससे क्षेत्र के करीब पांच सैकड़ा से अधिक गांव के उपभोक्ताओं को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बार-बार फाल्ट आने से घंटों बिजली आपूर्ति बाधित रहती है। इससे जनजीवन प्रभावित हो रहा है। छिबरामऊ से सौरिख को जोड़ने वाली यह 33 हजार वोल्ट की लाइन करीब 68 वर्ष पहले तैयार कराई गई थी। उस समय सौरिख बिजली घर की क्षमता डेढ़ एमवीए थी। वर्तमान में सौरिख में 10-10 एमवीए के दो ट्रांसफार्मर व सकरावा बिजली घर पर पांच एमवीए का एक ट्रांसफार्मर संचालित है। ट्रांसफॉर्मर की क्षमता तो बढ़ा दी गई लेकिन एक पुरानी लाइन को अब तक बदला नहीं गया है। इससे ओवरलोड व तेज हवा चलते लाइन में फाल्ट हो जाता है। एक ब...