एचटी लाइन पोल से लटका मिला मजदूर का शव
उन्नाव, मई 9 -- नवाबगंज/नवई, संवाददाता। अजगैन कोतवाली क्षेत्र के धाराखेड़ा गांव के निकट शनिवार सुबह एचटी लाइन के खंभे से युवक का शव गमछे के सहारे लटकता मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौत का कारण परिजन भी स्पष्ट नहीं कर सके। हसनगंज थाना क्षेत्र के उलरापुर मजरा शंकरपुर गांव के रहने वाले 35 वर्षीय अंकित पाल पुत्र सूर्यपाल शुक्रवार शाम घर से निकला था। लेकिन देर रात तक घर नहीं लौटा। शनिवार सुबह मकूर गांव निवासी कुलबीर यादव के अजगैन कोतवाली क्षेत्र के धाराखेड़ा गांव स्थिति खेत से निकली एचटी लाइन के खंभे से ग्रामीणों ने शव लटका देखा तो पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची अजगैन पुलिस ने जांच कर आवश्यक कार्रवाई ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.