सिद्धार्थ, दिसम्बर 11 -- बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। सोनहा थानाक्षेत्र स्थित धवाय गांव के निकट सरयू नहर के किनारे से गुजर रही एचटी लाइन के पोल के पास एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया। धवाय गांव टोला धुनियाडीह के कुछ लोग सुबह सरयू नहर के किनारे से होकर जा रहे थे। वे वहां से गुजरी एचटी लाइन के पोल के नजदीक पहुंचे। पोल के पास एक युवक गिरा पड़ा था। लोगों ने नजदीक जाकर देखा। वह धवाय गांव टोला धुनियाडीहधवाय गांव टोला धुनियाडीह निवासी मोहम्मद रजा का पुत्र अली रजा (39) था। लोगों ने शोर मचाया। शोर सुनकर गांव के लोग जमा हो गए। अली रजा की मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आशंका जताई जा रही कि उसकी मौ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.