हाथरस, मार्च 17 -- सहपऊ। कस्बा और आसपास के पांच गांवों में रविवार रात हाईटेंशन बिजली लाइन पर पेड़ टूटकर गिरने से पूरी रात बिजली आपूर्ति ठप रही। इससे कस्बा और गांवों में अंधेरा छा गया, वहीं सुबह पानी की गंभीर किल्लत का सामना करना पड़ा। रविवार रात करीब 8 बजे के बाद सहपऊ से खोंडा गांव जाने वाले बाईपास मार्ग पर रात में आई तेज आंधी के कारण शनिवार मंदिर के पास खड़ा एक विशाल पेड़ 11 केवी हाईटेंशन लाइन पर टूटकर गिर गया। इससे लाइन क्षतिग्रस्त हो गई और बिजली आपूर्ति बाधित हो गई।टूटकर पेड़ गिरने से कस्बा के साथ नगला सुखराम, नगला बादाम, नगला मेवा, तकिया और गढ़ी गोसाई गांवों में रातभर बिजली गुल रही। बिजली न होने के कारण नगर पंचायत में लगे दोनों अपर जलाशय के पंप बंद रहे, जिससे सुबह पानी की आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई। लोग पानी के लिए भटकते नजर आए।कस्बा क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.