एचटी लाइन पर काम कर रहा संविदा कर्मी झुलसा,रेफर
फतेहपुर, जून 2 -- फतेहपुर, संवाददाता महिचा मंदिर उपकेंद्र में पोल पर चढ़कर काम करते समय एक संविदा कर्मचारी गंभीर रूप से झुलस गया। उसे जिला अस्पताल लाया गया, जहां से उसे गंभीर हालत के चलते उसे कानपुर रेफर कर दिया गया है।रामपुर थरियांव निवासी सुनील कुमार महिचा मंदिर उपकेंद्र में अकुशल कर्मचारी के रूप में कार्यरत था। मंगलवार सुबह महिचा मंदिर उपकेंद्र के पीछे स्थित 11 हजार की एचटी लाइन में आने वाली फाल्ट को दुरुस्त करने गया था। वह पोल पर चढ़कर काम कर रहा था तभी करंट की चपेट में आ जाने से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे साथी कर्मचारी जिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां से उसे रेफर कर दिया गया है। घटना के बाद बिजली विभाग सवालों के घेरे में है। जब वह अकुशल कर्मचारी था तो किन परिस्थितियों में उसे पोल पर चढ़ाकर काम करवाया जा रहा था। वहीं जेई अनूप...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.