एचटी लाइन पर काम करते समय करंट से संविदा कर्मी की मौत, हंगामा
बिजनौर, मई 19 -- चांदपुर। क्षेत्र के गांव हल्ला नंगला में मंगलवार को बिजली विभाग के एक अकुशल पेट्रोलमैन की करंट लगने से दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों में भारी आक्रोश फैल गया। परिजनों ने सीएचसी स्याऊ में जमकर हंगामा किया। परिजनों ने बिजनौर-बदायूं मार्ग पर जाम लगाकर मुआवजे और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। चांदपुर क्षेत्र के गांव अजयदेव खानपुर निवासी 26 वर्षीय कमल सैनी पुत्र रामलाल पीपलसाना बिजलीघर पर अकुशल पेट्रोलमैन के पद पर पिछले करीब पांच वर्षों से कार्यरत था। मंगलवार सुबह करीब 10 बजे वह अपने साथी पेट्रोलमैन अनीश अहमद के साथ बिजलीघर से शटडाउन लेकर निकला था। अनीश को गांव खेड़की में छोड़ने के बाद कमल अकेले गांव हल्ला नगला पहुंचा, जहां हाईटेंशन लाइन का तार टूटने के कारण जंफर जोड़ने का कार्य किया जा रहा था। बताय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.