एचटी लाइन जुड़वाने पहुंचे मिल अधिकारियों का विरोध, हंगामा-नोकझोंक
मेरठ, मई 25 -- सकौती गांव के ग्रामीणों और आईपीएल सकौती चीनी मिल अधिकारियों के बीच टूटे एचटी लाइन के तारों को जोड़ने को लेकर सोमवार को विवाद हो गया। तार जुड़वाने पहुंचे सकौती मिल अधिकारियों का विरोध करते हुए ग्रामीणों ने अपनी छतों के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन को हटाने की मांग की। विरोध बढ़ने पर सकौती मिल अधिकारी बिजली निगम के कर्मचारियों को लेकर बिना लाइन जोड़े ही वापस लौट गए। सकौती निवासी ग्रामीणों पवन चौधरी, रमेश, अनिल आदि ने बताया कि बीते दिनों आई आंधी के दौरान उनके मकानों के ऊपर से चीनी मिल को जाने वाली एचटी लाइन के तार टूट गए थे। मकानों के ऊपर से गुजर रही एचटी लाइन की वजह से हमेशा हादसे का खतरा बना रहता है। टूटी लाइन के तार जोड़ने के लिए सोमवार को मिल अधिकारी बिजली कर्मचारियों को लेकर उनके मकानों पर पहुंचे और उन पर लाइन जुड़वाने क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.