बाराबंकी, मार्च 8 -- सआदतगंज। घरों के सामने से गुजरी एचटी लाइन के नीचे सुरक्षा जाल नहीं होने से खतरा बना हुआ है। विभाग सबकुछ जानते हुए भी अनजान बना है। सआदतगंज गांव में विद्युत उपकेंद्र मसौली से आपूर्ति होती है। सआदतगंज टैम्पो स्टैंड के ट्रांसफार्मर से गांधी पंचायत इण्टर कालेज तक 11 केवी के तार घर के करीब से होते हुए सामने से गुजरे हैं। इस मार्ग पर करीब एक दर्जन मकान बने हैं। एचटी लाइन के नीचे सुरक्षा जाली नहीं लगी है। सुरक्षा जाली न लगे होने से विद्युत प्रवाह के दौरान स्पार्किंग भी होती है जिससे हर समय हादसे का खतरा बना रहता है। तार भी काफी पुराने हो चुके है लेकिन विभाग इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.