मिर्जापुर, अगस्त 23 -- मिर्जापुर, संवाददाता। हाईटेंशन (एचटी लाइन) के केबिल की गार्डिंग कर होने वाली विद्युत दुर्घटनाओं को नियंत्रित किया जाएगा। एचटी लाइन के नीचे गार्डिंग सुरक्षा कवच की तरह काम करेगा। किसी कारण से यदि हाईटेंशन तार टूट भी गया तो वह नीचे गिरने की बजाय गार्डिंग पर आकर अटक जाएगा। यही नहीं एचटी लाइन की लंबी दूरी के पोल के बीच नया विद्युत पोल भी लगाया जाएगा। ताकि झूलते विद्युत तारों से उत्पन्न होने वाली दुश्वारियों से बचाव हो सके। फिलहाल यह कार्य योजना नगरीय क्षेत्र के लिए तैयार की गई है。

कार्य योजना का विवरण मिर्जापुर विद्युत क्षेत्र की ओर से वर्ष-2026-27 के कार्य योजना में शामिल किया गया है। जिसे शासन से मंजूरी मिलने के बाद अमल में लाया जाएगा। जनपद ही नहीं प्रदेश में भी अक्सर एचटी लाइन केबिल के टूटकर गिरने से होने वाली दुर्घ...