एचटी लाइन के खंभे से लटका मिला चाय विक्रेता का शव
अलीगढ़, मई 29 -- एचटी लाइन के खंभे से लटका मिला चाय विक्रेता का शव लोधा। थाना रोरावर क्षेत्र के मामूदनगर में गुरुवार रात एक चाय विक्रेता का शव हाईटेंशन लाइन के खंभे से लटका मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान मामूदनगर निवासी इदरीश (38) पुत्र मुन्ने खां के रूप में हुई है।
चाय विक्रेता का जीवन वह पिछले कई वर्षों से जलालपुर क्षेत्र में चाय का खोखा चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। गुरुवार दोपहर वह घर से खाना खाकर निकला था। रात करीब पौने नौ बजे उसका खोखा बंद मिला और पास ही हाईटेंशन लाइन के खंभे पर रस्सी के फंदे से उसका शव लटका देखा गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची रोरावर थाना पुलिस ने शव को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।स्थानीय लोगो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.